क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


महोबा(इएमएस)।उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड मे 13 दुकाने जलकर राख़ हो गयी. फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना मे लाखों की सम्पत्ति जलने की आशंका है. पुलिस उप अधीक्षक ए 0 के 0 सिंह ने कहा की मुख्यालय के पाश इलाके मे स्थित जिला परिषद मैदान के बाहर मौजूद दुकानों मे आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. लेकिन एक रेहड़ी से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. अड़ोस - पड़ोस के दुकानदार मामले को समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते. उसके पहले आग ने दर्जन भर से ऊपर दुकानों को अपनी जद मे ले लिया. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की फायर ब्रिगेड की टीम के मोके पर पहुंचने मे देर लगने के कारण आग बुझाने मे काफी समस्या हुयी. इस बीच वहा मौजूद खान पान की दुकानों मे रखे रसोई गैस के दो सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए. जिससे आग भड़कने मे और मदद मिली. समूचा इलाका घनी बस्ती से जुडा होने के कारण मामला खासा संवेदन शील बना रहा. फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिए जाने पर लोगो ने राहत की सांस ली. अग्नि काण्ड मे मोटर मेकेनिक, खान पान, ट्रेवल एजेंसी कार्यालय, कम्प्यूटर वर्क से जुडी कोई कुल 13 दुकाने राख़ होने की बात कही जा रही है. जिनमे मौजूद लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति आग से जल कर राख़ हो गयी. डिप्टी एसपी श्री सिंह ने बताया की पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की है. उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय ने अग्नि काण्ड पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है. हरी कृष्ण पोद्दार