जबलपुर, (ईएमएस)। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान द्वारा 24 से 28 फरवरी 2026 तक रंगोत्सव होली क्रिएटिव वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कौशल विभाग, विज्ञान भवन में आयोजित होगी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, स्वरोजगार एवं स्वावलंबी बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। इस दौरान प्रतिभागियों को आगामी रंगों के त्यौहार को देखते हुए छात्र-छात्राओं में उमंग एवं उत्साह के साथ कला कौशल के विकास हेतु हैंड पेंटिंग, हैंड प्रिंटिंग तथा टाई एंड डाई तकनीकों के माध्यम से परिधानों का निर्माण करना सिखाया जाएगा एवं होली थीम पर आधारित रचनात्मक डिजाइन तैयार कर छात्रों को वस्त्र सज्जा और फैशन क्रिएशन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। कार्यशाला कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा और कुलसचिव प्रो सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। कौशल विकास संस्थान के डॉ अजय मिश्रा ने कहा कि पंजीकरण के उपरांत छात्र छात्राएं प्रतिभागिता के सकते हैं। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026