नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के करीब 60 इलाकों में आज से एक बार फिर जल संकट छाने वाला है। आलम यह है कि राजधानी के दर्जनों छोटे-बड़े इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी। इसे देखते हुए दिल्ली के करीब 60 इलाकों में आज से एक बार फिर जल संकट छाने वाला है। आलम यह है कि राजधानी के दर्जनों छोटे-बड़े इलाकों में 25 से 27 फरवरी तक पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहीं पाइपलाइन जोड़ने तो कहीं अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के लिए इन इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी किया है। पेयजल संकट के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए जल बोर्ड ने सभी लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। डीजेबी की तरफ से जारी वाटर अलर्ट के अनुसार, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 एमएम डायमीटर की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 एमएम ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के काम के चलते इन इलाकों में 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे तक जल आपूर्ति 48 घंटे के लिए बाधित रहेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026