क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के कई इलाकों में लोग कॉल ड्रॉप और नेटवर्क से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामान कर रहे हैं। ट्राई द्वारा दिल्ली लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कई इलाकों राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोग कॉल ड्रॉप और नेटवर्क से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामान कर रहे हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा दिल्ली लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कई इलाकों में कॉल ड्रॉप की समस्या ज्यादा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि कॉल सेटअप सफलता दर, ड्रॉप कॉल दर, कॉल साइलेंस/म्यूट और कॉल सेटअप समय के मामले में सबसे ज्यादा स्थिति एमटीएनएल की खराब है। उसके बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का नंबर आता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/25/फरवरी/2026