क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


दो सगी बहने और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार - रायसेन का रहने वाला है, बॉयफ्रेंड चंदन यादव - स्पा में करता था काम, अमरीन के साथ रहा लिवइन में - रैकेट में फंसी लड़कियों से पहले यही करता था रेप - भोपाल सहित गुजरात, मुंबई तक लड़कियां सप्लाई करने का हुआ खुलासा - तीन फरार आरोपियो की गिरफ्तार के प्रयास जारी भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के बाग सेवनियां थाना इलाके में काम देने के बहाने दुष्कर्म कराने इसके बाद दबाव बनाकर धर्मातरण करने और देह व्यापार में धकलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जॉच में सामने आया है की गिरफ्तार आरोपी चंदन रायसेन जिले की बाड़ी बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भोपाल आने से पहले छोटे-मोटे काम करता था। पहले उसने एक शोरूम में काम किया इसके बाद शाहपुरा और चूनाभट्टी क्षेत्र के एक स्पा में नौकरी करने लगा। बाद में उसका संपर्क मामले की मुख्य आरोपी अमरीन से हुआ और नजदीकियां बढ़ने पर वह करीब तीन साल तक उसके साथ लिव-इन में रहा था। वहीं भोपाल की रहने वाली पीड़िता जो शादी पार्टियो में वेटर का काम करती थी, और दूसरी युवती जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और ब्यूटीशियन है, दोनों पीड़ित युवतियो ने पुलिस को आरोपियों के बड़े लोगों से संबंध होने की बात कही हैं। ऐसे में पुलिस ने इस बिंदु की भी जांच करते हुए आरोपियों की कॉल डिटेल, चैट और जब्त मोबाइल की जांच कर रही है। वहीं मामले में फरार आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के घर वाले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब तक आरोपियों के परिवार की ओर से केवल एक युवक ही सामने आया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर तथ्य स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है। - यह था मामला जानकारी के अनुसार भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियों ने 22 फरवरी की रात में बाग सेवनिया थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था, कि अमरीन और आफरीन ने पहले मदद और काम दिलाने के नाम पर संपर्क किया, फिर हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल का झांसा देकर पार्टियों में ले जाना शुरू किया। उनका यह भी आरोप है कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है। ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी पीड़िता ने लगाए हैं। जुनेद / 25 फरवरी