- शारीरिक संबंध बनाने के बहाने बुलाया - रात के समय जंगल में संबंध बनाते समय दोनो ने चाकू-हसिये से कर दी हत्या - मृतक की गाली-गलौच मारपीट से परेशान थी प्रेमिका - बच्चियो के सामने ही संबंध बनाने का बनाता था दबाव मृतक भोपाल(ईएमएस)। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इलाके में स्थित भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास शनिवार सुबह जंगल में बुरी हालत में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। मृतक युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिल कर की थी। शुरुआती जॉच में सामने आया की युवती से दो युवक प्रेम करते थे, जिनमें मृतक प्रेमी शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिसका बदला लेने प्रेमिका ने खौफनाक साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। - खून से सनी मिली थी लाश, गला रेतकर की थी हत्या थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी की सुबह विमल उडावी (सिक्युरिटी गार्ड भेल स्पोर्ट्स क्लब) ने पुलिस को सूचना दी की भेल के स्पोर्ट्स क्लब में पीछे की तरफ साकेत नगर वाली रोड पर सड़क से अस्सी मीटर अंदर अज्ञात युवक की खून से सनी लाश पड़ी नजर आई थी। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से छानबीन की। मृतक के पास ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने मृतक का हुलिया सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस दौरान मृतक की पहचान मृतक की पहचान ताराचंद पटेल पिता पुरूषोत्तम सिंह पटेल (46) निवासी शीतल टाउन मंडीदीप रायसेन के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क होने पर पता चला की ताराचंद पटेल मेहनत-मजदूरी का काम करता था। बीती 20 फरवरी शुक्रवार को वह काम की तलाश में भोपाल आया था। 21 जनवरी शनिवार सुबह उसकी लाश मिली। मृतक के गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान थे, जबकि सिर पर भी पत्थर से हमला किया गया है। पुलिस का अनुमान था की उसकी हत्या कहीं और करने के बाद लाश को यहॉ ठिकाने लगाया गया है। पीएम रिर्पोट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरु की। - अवैध संबध के सुराग से सुलझी गुत्थी परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक ताराचंद के जहाँगीराबाद थाना इलाके में स्थित बरखेडी में रहने वाली रानी अहिरवार नामक महिला से बीते डेढ सालो से अवैध संबंध थे। सुराग हाथ लगने पर पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रानी अहिरवार को हिरासत में लेकर पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की जिसके बाद उसने सनसनीखेज हत्याकांड पर से पर्दा उठा दिया। - मृतक करता था मारपीट, परिवार वाले करते थे गाली-गलौच रानी अहिरवार ने खुलासा किया की ताराचंद किरार पटेल से उसकी बीते करीब डेढ सालो से नजदीकियां थी, और उनके बीच अनैतिक संबंध थे। ताराचंद उसकी समय-समय पर पैसो और घरेलू सामान दिलवाकर मदद करता था। वह 15 दिन में एक बार उसके घर आकर रूकता और शारीरिक संबंध बनाता था। रानी ने आगे बताया की ताराचंद शराब के नशे में आए दिन कहीं भी उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करता था। इतना ही नहीं ताराचंद उसके घर में वह आये दिन उसकी बच्चियों के सामने ही मुझसे शारीरिक संबंध बनाने की बातें करता था। वहीं उससे मेलजोल की बात को लेकर ताराचंद की पत्नि और बच्चे भी उसे फोन पर गाली-गलौच करते थे। - सिक्युरिटी गार्ड से हुई नजदीकियां फिर बना हत्या का प्लान इन सब बातों के कारण रानी ताराचंद से काफी परेशान हो गई थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले कृष्णपाल यादव से हो गई और उससे भी उसके शारीरिक संबंध हो गये। तब रानी ने कृष्णपाल को ताराचंद द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई। बातचीत के बाद दोनों ने ताराचंद की हत्या करने का भयानक प्लान बना डाला - संबध बनाने के बहाने बुलाया, चाकू, हसिये से वार कर मार डाला रानी ने योजना बनाई की वह शारीरिक संबंध बनाने का कहकर ताराचंद को बुलायेगी और उसे कहीं सुनसान जगह पर ले जाकर खत्म कर देंगे। प्लान के मुताबिक रानी ने ताराचंद 20 फरवरी को जिसीं चौराहे पर बुलाया और उसकी बाइक से प्रभात चौराहा पहुँची। वहॉ उसे अपने दूसरे प्रेमी कृष्णपाल यादव से परिचय करवाते हुए कहा की वह भेल स्पोर्टस क्लब में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है, इसे सुनसान जगह का पता है, हम वहीं पर शारीरिक संबंध बनाएँगे। इसके बाद तीनों रात करीब 9 बजे भेल स्पोर्टस् क्लब के जंगल में पहुँचे। योजना के मुताबिक जब ताराचंद सुनसान जगअ पर रानी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, तभी दोनो ने उसके सिर पर डंडे मारे और और उसके अधमरा होने पर चाकू और हसिये से उसकी गर्दन, चेहरे व सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रानी अहिरवार और उसके दूसरे प्रेमी) कृष्णपाल यादव निवासी ग्राम उमरिया थाना शमशाबाद जिला विदिशा को 48 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रानी अहिरवार से हत्याकांड में इस्तेमामल किया गया हसिया, मृतक का मोबाईल सहित आरोपी कृष्णपाल यादव से मृतक बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू व डंडा जप्त किया है। जुनेद / 25 फरवरी