राज्य
25-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार बुधवार के तड़के ही रांझी संभाग के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया। उन्होंने गोकुलपुर तालाब, साकेत नगर, शोभापुर और उदय नगर जैसे क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्तश्री अहिरवार ने सफाई मित्रों की उपस्थिति जांची और नालियों की सफाई व कचरा कलेक्शन के कार्य को बारीकी से देखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोकुलपुर तालाब के आसपास की स्वच्छता को लेकर उन्होंने अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सफाई के साथ-साथ आयुक्त ने क्षेत्र में हो रहे अधोसंरचना विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। दौरे के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, पोला राव संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, सौरभ चौकसे, प्रियंका आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026/ 06.01