व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.1 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत बढ़कर शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। अमेरिका में भी बुधवार को प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। टेक कंपनियों में मजबूती से बाजार को सहारा मिला। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत बढ़ा, नैस्डैक 1.26 प्रतिशत चढ़ा और डॉव जोन्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।