ट्रेंडिंग
26-Feb-2026
...


रिलायंस ग्रुप की अब तक कुर्क संपत्तियों की वैल्यू 15,700 करोड़ के आसपास पहुंची नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप पर ईडी का शिकंजा सकता जा रहा है और दनादन एक्शन करते हुए ईडी ने उनकी संपत्तियों को अटैच कर रही है। बुधवार को ईडी ने मुंबई स्थित 17 मंजिला अनिल अंबानी का आवास एबोड को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। ये एबोड हाउस देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों की वैल्यू 15,700 करोड़ रुपस के आसपास पहुंच चुकी है। ताजा एक्शन में ईडी ने उनके मुंबई स्थित घर को अस्थायी रूप से अटैच किया है, जिसमें वे परिवार के साथ रहते हैं। अनिल अंबानी का मुंबई के पाली हिल में स्थित ये घर एबोड हादस देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 3716.83 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो इस लग्जरी हाउस की कीमत करीब 5000 करोड़ रुपए बताई जाती रही है। अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी के अलावा उनका पूरा परिवार इसी घर में रहता है। बता दें अनिल अंबानी का एबोड किसी राजमहल से कम नहीं है। एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाओं से लैस इस बिल्डिंग का हर फ्लोर शानदार है। ये एक 17 मंजिला इमारत है और करीब 16,000 वर्गफुट एरिया में फैली है। 66 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग की गिनती देश की सबसे ऊंची प्राइवेट बिल्डिगों में भी की जाती है। एबोड जितना खूबसूरत बाहर से नजर आता है, उनका ही आलीशान और सुंदर ये अंदर से भी है। इसकी छत पर एक हेलीपैड बना है। इसके अलावा इसमें जिम, स्पा, स्विमिंगपूल समेत तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जो किसी राजमहल जैसा एहसास कराती हैं। घर की बालकनी से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है। अन्य सुविधाओं की बात करें, तो अनिल लक्झरी कार कलेक्शन के लिए विशाल स्पेस है, तो इसका एक बड़ा लाउंज एरिया भी राजशाही झलक पेश करता है। सिराज/ईएमएस 26फरवरी26