26-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पालनकर्ता देवी महालक्ष्मी का अभिषेक और रातिजोगे के गीतों से उनकी आराधना करते श्रीमाली ब्राह्मण समाज की महिला मंडल सदस्याओं द्वारा पूर्ण श्रद्धा विश्वास और सम्मान के साथ दो दिवसीय चुनरी महोत्सव आयोजित किया गया । इस दौरान ढोल-ताशे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें बच्चों सहित वरिष्ठजनों ने भी उत्साह से भाग लिया।