26-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की इंदौर शाखा मैनेजिंग कमेटी हेतु सम्पन्न निर्वाचन में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसके अनुसार सीए समकित भंडारी अध्यक्ष, सीए मिलिंद वाधवानी उपाध्यक्ष और सीए नारायण सोमानी को सचिव चुना गया। सीए मेघा जैन को कोषाध्यक्ष तो सीए लवीश तांतड़े को स्टूडेंट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सीए रजत धनुका, सीए स्वर्णिम गुप्ता, सीए सर्वज्ञ जैन और सीए निधि बंग शामिल रहेंगे। इसके अलावा सीए पंकज शाह (सेंट्रल काउंसिल मेंबर), सीए अंकुश जैन (सीआइआरसी कोषाध्यक्ष) और सीए आनंद जैन (रीजनल काउंसिल मेंबर) पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए।