नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। वे चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित थे और शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर काफी प्रेरणादायक रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026