क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आज इन्दौर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी कर पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से बिरला रेसीडेंसी कोठी पहुंचे जहां से कुछ देर विश्राम पश्चात वे श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय उज्जैन रोड इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सहभागिता करने रवाना हो गए। बिरला महेश्वरम् भवन, बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को इंदौर रेलवे स्टेशन से कोटा के लिए रवाना होंगे। आनंद पुरोहित/ 27 फरवरी 2026