- विज्ञान मंथन यात्रा में शारदा के 4 छात्रों 1 शिक्षक का चयन । गरोठ(ईएमएस) - भारत सरकार द्वारा मिशन एक्सीलेंस के अंतर्गत विज्ञान मंथन यात्रा 2026 हेतु मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन प्रतिवर्ष विज्ञान के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त संस्थानों के अवलोकन हेतु होता है ।जिसमें शिक्षा के क्षेत्र गरोठ नगर की अग्रणी संस्था शारदा कॉन्वेंट स्कूल के 4 छात्रों और 1 शिक्षक का चयन हुआ है जिसमें शिक्षक राज शर्मा व विद्यार्थी निखिल पिता राकेश कछावा, वंशिका पिता राजेंद्र गुप्ता, तनिष्का पिता वीरेंद्र सोनगरा, रिया पिता धर्मेंद्र सेठिया शामिल हैं, चयनित शिक्षक इस समूह के प्रभारी राज शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी ख्याति प्राप्त संस्थान इसरो श्री हरिकोटा, चेन्नई, बेंगलोर, आदि संस्थान का अवलोकन दिनांक 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक करेंगे साथ ही ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों से संवाद, प्रयोगशालाओ का निरीक्षण वर्तमान युग में वैज्ञानिक क्षेत्र में हो रहे आविष्कार और भविष्य में विज्ञान के प्रति अपना अहम योगदान देंगे । इनकी उपलब्धि पर संस्था के निर्देशक श्री सुरेश श्रीवास्तव, प्राचार्या श्रीमति प्रवीणा श्रीवास्तव, शिक्षक चेनाराम मेहर, अर्जुन सैतलिया, अनिल नागर, दिनेश मीणा, अशोक धाकड़, दीपक मालव, विजय पटेल व विद्यालय स्टाफ ने बधाई शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी राज शर्मा सर ने दी। ईएमएस/27/02/26