27-Feb-2026


जयपुर (ईएमएस)। उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने विधानसभा में कहा कि उदयपुर में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मोती चोहट्टा संचालित है, जिसमें 75 बेड स्वीकृत है। वर्तमान में एक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बन्धित है।बैरवा ने कहा कि आयुष नीति - 2021 के अनुमोदन के बाद जिला स्तर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय खोलने का प्रावधान है। इस प्रावधान के अनुसार 4 जिलों में संचालित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत निवृत जिला एकीकृत आयुष चिकित्सालय में समाहित किया गया है। बैरवा, सदस्य श्री ताराचंद जैन के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि भविष्य में गुणवगुण एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन से राशि उपलब्ध होने पर चरणबद्ध रूप से जिला आयुष चिकित्सालय बनाने पर विचार किया जाएगा। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/27 फरवरी 2026