क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


- बेरोजगारी के तनाव में पीने लगा था अधिक शराब भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में गुरुवार देर रात दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से गिरकर एक युवक की जान चली गई। बताया गया है कि हादसे के समय युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। दो महीने पहले उसकी नौकरी चली जाने के कारण वह काफी मानिसक तनाव में रहने लगा था। और काफी कोशिशो के बाद भी उसे दूसरी नौकरी नहीं मिल रही थी। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कैंची छोला फाटक के पास रहने वाला मधुर नामदेव (36) पिता कमल किशोर नामदेव पूर्व में जिंसी के एक कार शोरूम में ड्राइवर की नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले उसे नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद से वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। लेकिन कई शोरूम में संपर्क करने पर भी उसे अभी तक नौकरी नहीं मिल सकी थी। नौकरी न मिलने की बात से वह काफी मानसिक तनाव में रहते हुए काफी अधिक शराब पीने लगा था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की गुरुवार रात को वह भी शराब के नशे में घर आया और सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उसका पांव फिसल गया। बैलैंस बिगड़ने से वह दूसरी मजिंल से नीचे जमीन पर गिरा जिसके कारण सिर में घातक चोटें आने से उसकी मौत हो गई। मामला कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 27 फरवरी