28-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही टी20 विश्वकप सेमीफाइनल के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखी हैं। वहीं अब उसे 1 मार्च को अपने तीसरे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज से खेलना है। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि अगर इस मैच में बारिश होती है तो क्या होगा। अब ग्रुप 1 के दो ही मैच बाकी हैं, जिनमें एक में दक्षिण अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे जबकि दूसरे में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से खेलना है। पहले मैच से सेमीफाइनल्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, पर भारत और वेस्टंडीज मैच बेहद अहम है। इसमें विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता तो क्या समीकरण बनेंगे। वह इस प्रकार हैं। भारत-वेस्टइंडीज सुपर 8 का मुकाबला एक मार्च को खेला जाएगा। अभी तक भारतीय टीम ओर वेस्टइंडीज ने अपने दो-दो मैचों में से एक-एक मैच जीते हैं, वहीं दोनों को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेट रन रेट को सुधारने की जरूरत दोनो ही टीमों को नहीं है। अब जो भी टीम इस मैच में जीतेगी, उसे सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं अगर ये मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया तो क्या होगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए प्रशंसकों को चिन्ता की जरुरत नहीं है। इसके बाद भी अगर बारिश की बाधा पड़ती है तो ये भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह होगा। इसका कारण भारतीय टीम का नेट रन रेट कम होना है। अगर बारिश के कारण दोनो टीमों को एक-एक अंक मिला तो दोनों टीमों के 3-3 अंक हो जाएंगे और ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाएगा क्योंकि उसका नेट रन रेट भारत से काफी अच्छा है। भारतीय टीम का नेट रन रेट 2 मैचों के बाद 2 अंक लेकर -0.100 है, जबकि वेस्टइंडीज का 2 अंक के बाद नेट रन रेट प्लस 1.791 है। गिरजा/ईएमएस 28 फरवरी 2026