क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


- अजय जायसवाल रहे मुख्य अतिथि कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा ब्लॉक के ग्राम जपेली में सिद्ध पुरुष महंत झरिहार दास साहेब की समाधि स्थल पर छत निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल उपस्थित थे। मानिकपुरी पनिका समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से छत निर्माण होगा और इसका भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम जपेली के कबीर पंथी परिवार एवं समस्त ग्रामवासी पंचायत प्रतिनिधि एवं महंत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संत श्री कबीर साहेब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय जायसवाल का स्वागत पुष्पहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सभी समाज एवं सभी वर्ग को समान मानने एवं सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। कहा कि हम सब को संत श्री कबीर साहब के विचार को पढ़ने और उसे वर्तमान भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आत्मसात करने की आवश्यकता है। सत्य के मार्ग को अपनाते हुए प्रगति पथ की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर माखन दास, मुकेश दास, गणपत दास,बहारन दास, अजय कांत, इतवार दास एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। 01 मार्च / मित्तल