भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके की थाना बैरसिया पुलिस ने आपसी रजिंश में जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को 24 घंटो के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 27 फरवरी को ग्राम नीमखेडी थाना नजीराबाद में रहने वाले फरियादी राहुल अहिरवार (23) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की एक दिन पहले 26 फरवरी को वह कलारी मेनेजर देवेन्द्र पटेल और स्टाफ दुर्गा कुशवाह के साथ कलारी की बुलेरो गाड़ी से नजीराबाद से कलेक्शन कर तीनो वापस बैरसिया लौट रहे थे। इस दौरान कार वह ही चला रहा था, उसके बगल वाली सीट पर मेनेजर देवेन्द्र पटेल और बीच वाली सीट पर स्टाफ कर्मचारी दुर्गा कुशवाह बैठा था। रात करीब 9.30 बजे जैसै ही वह लोग महुआखेडा जोड के पास ढाबे से थोडी आगे पहुंचे तभी कार में बैठकर बातचीत कर रहे दुर्गा कुशवाह ने अचानक मैनेजर देवेन्द्र पटेल को गालिंया देनी शुरु कर दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते दुर्गा ने तेजी से अपने पास रखा चाकु निकालकर देवेन्द्र पटेल के ऊपर हमला कर पीठ,पेट व सिर पर चाकू मार दिया। जब उसने बीच बचाव किया तब दुर्गा ने उस पर भी चाकू से वार करने के साथ ही जातिसूचक गालियां दी। झगड़े के कारण उसने कार में से दुर्गा को नीचे उतार दिया और गाड़ी से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचे वहॉ मेनेजर देवेंद्र को भर्ती किया गया वहीं राहुल ने भी अपना इलाज करवाया। इसके बाद राहुल ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुर्गा कुशवाह के खिलाफ जानलेवा हमले, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरु की। आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने आरोपी दुर्गा कुशवाह पिता कमोदी कुशवाह (27) निवासी होलीपुरा बैरसिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू सहित घटना के समय पहने उसके खून से सने कपडे जप्त कर लिय। कार्यवाही के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जुनेद / 1 मार्च