नई दिल्ली (ईएमएस)। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया। आबकारी मामले में बरी होने के बाद यह उनका शक्ति प्रदर्शन था। गोपाल राय ने न्यायाधीशों का धन्यवाद किया, जबकि मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने और ईडी-सीबीआई का सामना करने की तैयारी रखने का आह्वान किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी संबोधित किया। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा चाहे किसी भी कोर्ट में जाए, केजरीवाल की छवि खराब नहीं कर सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। जंतर-मंतर पर नौकरी से निकाले गए बस मार्शल, चालक, कंडक्टर तथा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर और नर्स भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026