राज्य
01-Mar-2026
...


- दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से मांगी स्थिति रिपोर्ट नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से 1975 के बम ब्लास्ट में पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या की दोबारा जांच पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। सीबीआई ने बताया कि उसे 2014 के ट्रायल कोर्ट के फैसले का समर्थन करने के मौखिक निर्देश मिले हैं। दालत ने उक्त निर्देश तब दिए जब सीबीआई ने अदालत को बताया कि उन्हें मौखिक निर्देश मिले हैं कि एजेंसी 2014 के ट्रायल कोर्ट के फैसले का समर्थन करेगी, जिसमें अपील करने वालों सहित पांच लोगों (जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है) को दोषी ठहराया गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/मार्च/2026