भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर की थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिक किशोरी को काफी प्रयासो के बाद आखिकार अहमदाबाद गुजरात से सकुलश दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी को आरोपी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 18 फरवरी को थाना इलाके में स्थित राम नगर में रहने वाले भूपत सिंह (परिवर्तित नाम) ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के घर से बिना बताये ही संदिग्ध हालत में कहीं चले जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने पहले गुम इंसान का मामला कायम कर जाँच मे लिया। जाँच में गुमशुदा नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका पर से प्रकरण में अपहरण की धाराओ का इजाफा कर पड़ताल शुरु की गई। पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका की तलाश के लिये मुखबिर तंत्र की मदद के साथ ही तकनीकी छानबीन की। आाखिरकार अहम सुराग हाथ लगने पर नाबालिक बालिका एवं संदेही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम अहमदाबाद गुजरात रवाना की गई। वहॉ पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के साथ ही उसका अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी घन्शू उर्फ घनश्याम मीणा पिता अचल सिंह मीणा (24) निवासी ग्राम डोलरा लाबांखेडा जिला भोपाल को शक्ती आर्चेड के सामने थाना बिठलापुर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर भोपाल लाया गया एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को घुमने फिरने के बहाने बहला फुसलाकर गुजरात लाने की घटना बताई। मामले मे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा का इजाफा कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जुनेद / 1 मार्च