भोपाल(ईएमएस)। शहर के गौतम नगर थाना इलाके के न्यू आरिफ नगर में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने घायलों को अस्पताल पहुचांया। बाद में घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। थाना पुलिस के अनुसार आदिल और उसके एक साथी पर तलवार से हमला किया गया है। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत फैल गई थी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। आरोपियो में जावेद, अदनान, राशिद और अन्य के नाम सामने आये है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जुनेद / 1 मार्च