राज्य
01-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके के सूर्या नगर कॉलोनी में देर रात के समय पैदल घर जा रही एक युवती शिवानी भौसांरे पुत्री दीपचंद को अपना निशाना बनाते हुए दोपहिया सवार बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया और चंपत हो गए। युवती ने बताया की वह निजी काम करती है, और शुक्रवार रात करीब 8 बजे काम के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान दो पहिया वाहन सवार उनके नजदीक आये ओर इससे पहले वह कुछ समझ पाती बदमाशो ने तेजी से झपटा मारकर उनका पर्स अपने कब्जे में कर तेज स्पीड से नौ दो ग्यारह हो गए। लूटे गये पर्स में युवती के मोबाइल सहित 15 हजार की नगदी रखी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान जुटाने के लिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जुनेद / 1 मार्च