भावनगर (ईएमएस)| केंद्रीय मंत्री निमुबेन बांभणीया की अध्यक्षता में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), तलाजा में (ONGC) की CSR योजना तथा भारत सरकार की ADIP योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणीया ने बताया कि 2,636 दिव्यांगजनों को 19 प्रकार के उपकरण लगभग रु. 3.88 करोड़ की लागत से वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘दिव्यांगजन’ नाम देकर उन्हें सम्मान प्रदान किया गया है। इन उपकरणों से वे अपने कार्य सरलता से कर सकेंगे तथा स्वाभिमानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि देश में पिछले 11 वर्षों में लगभग 18,000 कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनसे दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बजट में भी दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। दिव्यांग कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% किया गया है। विभिन्न तिथियों पर आयोजित कैंपों में— * बोटाद (5 जनवरी 2026): 261 लाभार्थियों को 478 उपकरण, रु. 39,74,084 व्यय। * सिहोर (6 जनवरी 2026): 198 लाभार्थियों को 362 उपकरण, रु. 28,48,014 व्यय। * पालिताणा (7 जनवरी 2026): 366 लाभार्थियों को 737 उपकरण, रु. 62,89,047 व्यय। * भावनगर शहर (16 जनवरी 2026): 1,017 लाभार्थियों को 1,769 उपकरण, रु. 1,24,79,667 व्यय। * गढ़ड़ा (27 फरवरी 2026): 315 लाभार्थियों को 629 उपकरण, रु. 49,62,485 व्यय। * उमराला (28 फरवरी 2026): 90 लाभार्थियों को 177 उपकरण, रु. 14,04,534 व्यय। * तळाजा (1 मार्च 2026): 389 लाभार्थियों को 706 उपकरण, रु. 68,77,969 व्यय। इस प्रकार कुल 2,636 लाभार्थियों को 4,858 सहायक उपकरण रु. 3,88,35,800 की लागत से वितरित किए गए। कार्यक्रम में तलाजा के विधायक गौतम चौहान एवं महुवा के विधायक शिवा गोहिल ने भी संबोधित किया। जिला कलेक्टर डॉ. मनीष कुमार बंसल ने स्वागत भाषण तथा जिला विकास अधिकारी हनुल चौधरी ने आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के बाद इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सात चरणों में आयोजित कैंपों का अंतिम आयोजन तलाजा में हुआ। इन कैंपों में एलिम्को द्वारा निर्मित बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, CP चेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग आदि वितरित किए गए। तळाजा में विशेष रूप से 62 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 167 ट्राइसाइकिल, 40 व्हीलचेयर, 88 बैसाखी, 92 छड़ी, 29 सुगम्य केन, 21 रोलैटर, 53 TLM किट, 46 BTE डिजिटल श्रवण यंत्र, 13 CP चेयर, 22 वॉकर, 3 ब्रेल किट, 12 स्मार्टफोन, 2 ADL किट तथा 56 कृत्रिम अंग वितरित किए गए। सतीश/01 मार्च