क्षेत्रीय
01-Mar-2026


साहिबगंज(ईएमएस)।बरहरवा नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की भाजपा समर्थित प्रत्याशि अर्पिता दास के समर्थन में भव्य विजय जुलूस निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से पाकुड़ विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।नव वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्पित दास जी ने बताया कि हम अब विकास की यात्रा कर रहे हैं और नगर पंचायत क्षेत्र में वह कार्य जो अब तक संभव नहीं हो पाया था या नहीं हुआ है। उसको पूरा करेंगे क्योंकि जनता का विश्वास मेरे ऊपर है उनका समर्थन मुझे प्राप्त हुआ है जो मुझे गौरवान्वित कर रहा है।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा बरहरवा शहर वासियों को पसंद है पिछले बार के चुनाव में श्यामल दास को भाजपा ने टिकट दिया था जिसमें श्यामल दास ने जीत हासिल की थी और अब इस विश्वास को दिखाते हुए भाजपा ने अर्पिता दास को अपना समर्थन लेकर पुनः एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को नगर अध्यक्ष बनाया है।पाकुड़ विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ने बताया भारतीय जनता पार्टी को विकास पसंद है इसके पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने श्यामल दास को अपना टिकट देकर जीत हासिल करवाया था झारखंड राज्य का गठन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया था और उन्होंने ही झारखंड में विकास को लेकर यहां की रूपरेखा तैयार की थी जो अब तक बरकरार है।पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया हमने अब तक बरहरवा शहर में जो भी विकास की रूपरेखा तैयार की थी वह बरकरार है और इसी क्रम में जो कुछ भी छुटा हुआ है उसे पूर्ण रूप से तैयार कर जनता से किए वादों को पूरा करेंगे। कर्मवीर सिंह/01मार्च/26