क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


अशोगनगर (ईएमएस)। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्कारवान व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थी। उन्होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्यों, राष्ट्र भावना और सेवा संस्कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था। विधायक चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, विधायक मुंगावली बृजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी। ईएमएस / 01/03/2026