धनबाद(ईएमएस)।कल तक भाजपा के जो नेता मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे, खिलाफ में बयानबाजी करते नही थक रहे थे, वही आज उन्हें बधाई देते नही थक रहे हैं। संजीव सिंह के धनबाद नगर निगम चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा भी सिंह मेंशन पहुंच मेयर पद के लिए निर्वाचित संजीव सिंह को मिठाई खिला कर उन्हें बधाई दी।बता दें कि नगर निगम चुनाव के दौरान मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे झरिया से भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा ने विरोध करते हुए उनके खिलाफ प्रचार किया था। वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद वही भाजपा उन्हें लगातार बधाई दे रही है। उन्ही विरोधियों में से एक धनबाद विधायक राज सिन्हा रविवार को सिंह मेंशन पहुँच संजीव सिंह को मेयर चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मेयर संजीव सिंह को लड्डू खिलाई और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दी।इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह, झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य श्वेता सिंह समेत कई गणमान्य लोगों भी मौके पर उपस्थित रहे।वहीं, मेयर संजीव सिंह ने कहा कि वह जनता के समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर का चुनाव लड़े थे। अब जनता के आशीर्वाद के बाद रिजल्ट सभी के सामने है। कर्मवीर सिंह/01मार्च/26