क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


- इस तरह रोड पर पलट गई ट्राली। शाजापुर (ईएमएस)। जिले के बेरछा रोड स्थित आलउमरोद के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक किसान अपने खेत से आलू की खुदाई करने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज (स्टोर) ले जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू से पूरी तरह भरी हुई थी। जैसे ही ट्रैक्टर बेरछा रोड पर आला उमरोद के पास पहुंचा, चलते हुए वाहन में अचानक ट्रॉली का बेयरिंग चेक नट खुल गया। नट खुलने की वजह से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में भरे आलू सड़क पर बिखर गए। हादसा देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसान या किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ी जनहानि टल गई। बाद में सड़क पर बिखरे आलुओं को समेटने और वाहन को वहां से हटाने का काम किया गया। ईएमएस/ मोहने/ 01 मार्च 2026