- अज्ञात आरोपीयों को ज्ञात कर गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका करीबन 85, 000/- रूपये बरामद किया भोपाल(ईएमएस)। फरियादी शमीम अहमद पिता गुलाम हसन उम्र 30 साल निवासी गांव हलमतपुरा थाना व जिला कुपवाड़ा (जम्मू कश्मीर) हाल पता जे.ई मेस जीई बैरागढ़ भोपाल ने रिपोर्ट किया कि एमईएस मे वाँटर सप्लाई , विघुत सप्लाई एवं अन्य उपकरण खराब होने पर रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। एमईएस रिपेयरिंग सेंटर मे करीबन 60 नग पुराने खराब पंखे का हेड तथा 03 खराब गीजर रखे हुए थे । मैं दिनाँक 21/02/26 के रात 10.00 बजे करीबन अपना रिपेयरिंग सेंटर बंद करके चला गया था जो दिनांक 23/02/26 को आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर रिपेयरिंग सेंटर मे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर उपरोक्त सामान चोरी कर ले गया जिसकी अनुमानित कीमत 85,000/- रूपये है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपक्र. 90/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कार्य का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ संभाग भोपाल आदित्यराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में अप0 क्र0 90/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के अज्ञात आरोपी व चोरी गये मशरूका की पतारसी हेतु अलग अलग टीमें गठित की गई । उक्त टीमें को द्वारा सतत प्रयासों के चलते व मुखविर तंत्र तथा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तत्परता के साथ अज्ञात आरोपीयों की शीघ्र पतारसी की जाकर तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपीगणों की तलाश कर पृथक-पृथक बारिकी से पूछताछ की गई जिस आधार पर चोरी करने 04 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा चोरी का सामान खरीदने वाले 02 आरोपी को पृथक से गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया तथा आरोपीगणों को माननीय न्यायाल पेश किया गया ।जहां से आरोपी को केन्द्रीय जेल भेजा गया। आरोपीगण चोरी करने वाले – 1.सोनू दाहिया पिता बच्चू उम्र 19 साल निवासी सीआरपी फाटक रोड झुग्गी थाना बैरागढ भोपाल . 2. वासू भूरिया उर्फ अज्जू पिता लल्लू भूरिया उम्र 19 साल निवासी सीआरपी फाटक रोड झुग्गी थाना बैरागढ भोपाल 3. सुनिल बिलवार पिता कालू बिलवार उम्र 19 साल निवासी सीआरपी फाटक रोड झुग्गी बैरागढ भोपाल 4. विक्रम भाबोर उर्फ कालू पिता स्व. लल्ला उम्र 19 साल निवासी सीआरपी फाटक रोड झुग्गी बैरागढ भोपाल आरोपी माल खरीदने वाले- 1. दिनेश लालवानी पिता स्व. गोविंद कुमार लालवानी उम्र 35 साल निवासी मकान नंबर 27 सीआरपी न्यू सैनिक स्टोर के पास बैरागढ 2. सन्नी भाबोर उर्फ कान्हा पिता रूपा भील उम्र 31 साल निवासी सीआरपी फाटक रोड बैरागढ. सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक अशोक कुमार गौतम उनि0 इंदर सिंह मुजाल्दा, प्रआर दीपक तौमर ,प्रआर नवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर शिवनारायण ,प्रआर इमरान, आर संतोष कुमार, आर सुमित, आर निर्मल, आर अभिषेक साहू, आर अर्जुन, आर गजराज, की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जुनैद /हरि / 01 मार्च, 2026