भोपाल(ईएमएस)। दिनाँक 02 व 03 मार्च 2026 दिन सोमवार व मंगलवार की रात्रि में होलिका दहन पर्व एवं 04 मार्च धुरेड़ी का पर्व मनाया जाना प्रस्तावित है। शहर के सभी मोहल्ले एवं कालोनियों में होलीका बनाकर पुजा अर्चना किया जावेगा तदउपरांत होलिका दहन होगा। जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को नगरीय अंतरिक क्षेत्र में प्रवेश नही हो सकेगा। दिनांक-04 मार्च 2026 दिन बुधवार को धुरेडी का जुलूस दयानंद चौक से प्रारंभ होकर जुमेराती गेट, छोटा भैया कार्नर, घोडा नक्कास, कुन्दन नमकीन मार्ग, गणेश चौक मंगलवारा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, इलेक्ट्रानिक मार्केट, चिंतामन चौक, पीपल चौक, लखेरापुरा, भवानी चौक, सिंधी मार्केट, पुराना पोस्ट ऑफिस होते हुये जनकपुरी पर समापन होगाl धुरेड़ी पर्व पर जुलूस के आयोजन के दौरान चल समारोह में पुराना शहर की यातायात डायवर्सन व्यवस्था प्रातः-08:00 बजे से निम्नानुसार रहेगीः- प्रतिबंधित मार्गः- 01. लोक परिवहन/सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त भारी वाहन व सवारी वाहन मोती मस्जिद चौराहे से बुधवारा चौराहे की ओर, तलैया तिराहा से बुधवारा की ओर, भारत टॉकिज से इतवारा की ओर, चौकी इमामबाडा से जुमेराती की ओर, नादरा बस स्टेण्ड से घोडा नक्कास की ओर, अल्पना तिराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, काजीकेम्प से सिंधी कॉलोनी की ओर प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त मार्ग पर आवागमन न होकर यातायात व्हीआईपी रोड से संचालित हो सकेगें। वैकल्पिक मार्गः-साथ ही उपरोक्त के अतिरिक्त अल्पना तिराहा से समानातंर मार्ग होते हुये सपना लॉज तिराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सिंधी कॉलानी से शाहजहॉनाबाद बजरिया तिराहा, शर्मा कॉलोनी तिराहा से तीनमोहरा होकर आवागमन कर सकेगें एवं तलैया से लिली टॉकिज चौराहा होकर, इमामबाडा से पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमलापार्क होकर आवागमन कर सकेगें। आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों एवं डायवर्सन मार्ग का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा मोवा.7587602055पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जुनैद /हरि / 01 मार्च, २०२६