क्षेत्रीय
01-Mar-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)। मुकद्दस रमजान माह के चलते शहर के बाजारों में एक बार फिर से विशेष रौनक नजर आ रही है। पवित्र महीने में रोजेदारों की चहल-पहल और इबादत के उत्साह से बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। विशेषकर शाम के समय, जैसे-जैसे इफ्तार का वक्त करीब आता है, बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। शहर की प्रमुख दुकानों और अस्थायी बाजारों में रोजेदार इफ्तारी की खरीदारी करते नजर आते हैं। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा खोला जाता है, जिसके लिए लोग खजूर, ताजे फल, सेवईयां, और अन्य विशेष खाद्य सामग्रियां खरीदने पहुंच रहे हैं और इसीके चलते बाजार में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार, पवित्र माह में फलों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है। पूरे शहर में इबादत, आपसी भाईचारे और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ईएमएस/ मोहने/ 01 मार्च 2026