- व्यक्ति को अस्पताल लाया गया। शाजापुर (ईएमएस)। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उकावता में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़त को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसका इलाज शुरू हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उकावता निवासी 50 वर्षीय गोकुल पिता- राम जी ने किसी अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तुरंत सुनेरा थाने की डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिस स्टाफ, हेड कांस्टेबल बैजनाथ सिंह और पायलेट महेंद्र सिंह जादौन बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्परता दिखाई और पीडि़त गोकुल को तत्काल पुलिस वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल शाजापुर के लिए रवाना हुए। ईएमएस/ मोहने/ 01 मार्च 2026