क्षेत्रीय
01-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के आयुक्त के निर्देश तथा जिलाधिकारी कार्यालय हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बस स्टैंड, लाडपुर रोड, जलेसर अड्डा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ढाबों और होटलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जलेसर रोड स्थित बजरंग ढाबा परिसर से 8PM ब्रांड की विदेशी मदिरा के 47 क्वार्टर (लगभग एक पेटी) बरामद किए गए। इस संबंध में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली हाथरस में मुकदमा दर्ज कराया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह (चामड़ गेट पुलिस चौकी) सहित आबकारी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। होली को लेकर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ईएमएस / 01/03/2026