क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- 3 बदमाश जेल, 2 पर बाउंड ओवर की कार्रवाई बिलासपुर (ईएमएस)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सीपत पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय गुण्डा, निगरानी एवं आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में लगातार चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने गुण्डा बदमाश लिल्ली वर्मा (27) निवासी टेकर, आदतन बदमाश हामील मोमीन उर्फ टीपू (23) निवासी खम्हरिया तथा नितेश यादव (19) निवासी खम्हरिया के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नमन वर्मा (20) निवासी मातेवश्वरी चौक सीपत एवं जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू (55) निवासी मटियारी के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है। पुलिस की अपील है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि होली पर्व सौहार्द और शांति के माहौल में मनाया जा सके। मनोज राज 02 मार्च 2026