क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। होली से पहले रतनपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए थाना रतनपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बदमाशों और फरार आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी, अवैध शराब जब्ती और वारंट तामील की कार्रवाई से क्षेत्र में हड?ंप मच गया है। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामू मरपच्ची (21 वर्ष), निवासी ग्राम खैरा डुबान थाना पाली, को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। वह ग्राम मरहीकांपा थाना कोटा की नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में नवापारा चौक स्थित दुकान में रेड कार्रवाई कर शराब कोचिये लव कुमार साहू उर्फ विक्की साहू (28 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। इसके अलावा तीन गुंडा/आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में लंबित पांच स्थायी वारंट तामील कर वारंटियों को जेल भेजा गया। मनोज राज 02 मार्च 2026