क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- आत्महत्या, प्रेमी 24 घंटे में गिरफ्तार बिलासपुर (ईएमएस)। मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी क्षेत्र का है, जहां 26 से 27 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात युवती ने ग्राम धनगांव स्थित आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभिक तौर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया (33 वर्ष), निवासी ग्राम धनगवा चौकी मल्हार, पिछले तीन वर्षों से मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने आरोपी के घर के कमरे में रोशनदान से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया, जिससे वह मृतिका से संपर्क में रहता था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। मनोज राज 02 मार्च 2026