क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- रूस से आए डॉक्टर ने दिया मंच से परिचय,6 वर्षों में 900 तक शादियां संपन्न, इंजीनियर-डॉक्टरों की भी भागीदारी बिलासपुर (ईएमएस)। यादव एकता समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के लखीराम अग्रवाल सभागृह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि सम्मेलन में रूस से आए एक डॉक्टर ने भी मंच से अपना परिचय दिया। सम्मेलन में करीब 250 युवक-युवतियों ने भाग लेकर अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। समिति के अनुसार, पिछले 6 वर्षों में इस मंच के माध्यम से लगभग 900 तक शादियां संपन्न कराई जा चुकी हैं, जिससे समाज में सादगीपूर्ण और संगठित वैवाहिक परंपरा को मजबूती मिली है। इंजीनियर और डॉक्टरों ने भी दिखाई रुचि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी पहुंचे। खास बात यह रही कि इंजीनियर, डॉक्टर सहित शिक्षित वर्ग के युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे समाज में शिक्षा और संस्कार के समन्वय की सकारात्मक तस्वीर सामने आई। विशेष आकर्षण: रूस से आए डॉक्टर ने मंच से दिया परिचय यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में इस बार एक खास आकर्षण देखने को मिला। रूस से आए एक डॉक्टर ने भी मंच पर पहुंचकर अपना वैवाहिक परिचय दिया। उन्होंने अपने शैक्षणिक और पेशेवर जीवन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे विदेश में कार्यरत होने के बावजूद भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े जीवनसाथी की तलाश में हैं।आज के दौर में जहां बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के लिए विदेश में बसे रिश्तों की तलाश करते हैं, वहीं इस सम्मेलन में विदेश से स्वयं आकर परिचय देना समाज के लिए प्रेरणादायक रहा। 6 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन पिछले 6 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस माध्यम से अब तक कई जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। समाज के सहयोग से कम खर्च में आदर्श विवाह संपन्न कराने की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। अतिथियों ने की पहल की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामशरण यादव ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भुवनेश्वर यादव, रेवती यादव, शैलेंद्र यादव, आकाश यादव, राकेश यादव, शिवशंकर यादव और अभिलेश यादव मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंग उत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बी.ए. सेकंड ईयर के एक्टर करण सिंह, सोनालिका, डायरेक्टर रामनाथ साहू, आकाश यादव, मानस यादव और विनीता यादव की उपस्थिति भी रही। समाज के लोग रहे उपस्थित सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष शंकर यादव सहित शरद यादव, नंद किशोर यादव, मनीष यादव, महेश यादव, गोपाल यादव, शुभम यादव, पुन्नी टैम यादव, राजेश्वरी यादव, यशोदा यादव, जयश्री यादव, मंजू यादव, शिवकुमार यादव, पूनम यादव, रेखा यादव, शांति यादव, अंबिका यादव, दुर्गा यादव, वर्षा यादव, जानवी यादव, पिंकी यादव, पवन यादव, प्रभा यादव, समय यादव सहित समाज के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मनोज राज 02 मार्च 2026