क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- छात्रों की उपलब्धियों पर तालियां बिलासपुर (ईएमएस)। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित खेल महोत्सव प्रवाह तथा 26 से 27 फरवरी तक आयोजित तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव कौशलम के सफल आयोजन के उपरांत 28 फरवरी को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, तकनीकी एवं खेल उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संत कुमार नेताम, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन गतौरी बिलासपुर के वरिष्ठ उप महानिदेशक निश्चय खलखो एवं मधुलिका दवे, साथ ही अलुमनी एसोसिएशन की ओर से आर. के. अवस्थी एवं सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एस. के. सिंघई ने की। विजेताओं का सम्मान और रंगारंग प्रस्तुतियां इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा प्रवाह और कौशलम की विभिन्न तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनोज राज 02 मार्च 2026