क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- शिरडी से आएंगी बाबा की मूल चरण पादुकाएं बिलासपुर (ईएमएस)। साईं भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर आने वाला है। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को शिरडी वाले साईं बाबा की मूल चरण पादुकाएं शिरडी संस्थान के पदाधिकारियों के साथ पहली बार बिलासपुर पहुंचेंगी। यह पावन पादुकाएं भक्तों के दर्शनार्थ विशेष रूप से लाई जा रही हैं। पादुकाओं की शोभायात्रा प्रात: 9 बजे अल्का एवेन्यू कॉलोनी, उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास कॉलोनी परिसर से निकाली जाएगी। इसके पश्चात साईं बाबा की चरण पादुका सुबह 10 बजे से भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएगी। मध्याह्न आरती दोपहर 12 बजे तथा धूप आरती सायं 6:30 बजे संपन्न होगी। पादुकाएं साईंलीला विला, अल्का एवेन्यू मैदान में स्थापित की जाएंगी, जहां निरंतर साईं भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। यह निर्णय शिरडी संस्थान के प्रमुख के आश्वासन के बाद नीरज मेहता एडवोकेट के निवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में दिलीप दिवाकर पात्रीकर, नीरज मेहता, संतोष गुप्ते, हर्ष मिश्र, बबलू मदने, उमाकांत मिश्र, शिवा मिश्र एवं सुदेश दुबे सहित अनेक साईं भक्त उपस्थित रहे। आयोजकों ने बिलासपुर के समस्त साईं भक्तों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है। मनोज राज 02 मार्च 2026