क्षेत्रीय
02-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश के निवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ। श्री कुशवाह ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वे उद्यानिकी फसलें अपनाकर अपने जीवन में खुशियों के रंग भरें।