दतिया ( ईएमएस ) | सर्वसाधारण एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिये यह सूचना प्रकाशित की जाती है कि नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के प्रावधानों के अनुरूप दतिया जिले की 61 कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के 14 एकल मदिरा समूहों का निष्पादन दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के प्रथम चरण बैच-1, प्रथम चरण बैच-2 एवं प्रथम चरण बैच-3 हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा संयुक्त कलेक्टोरेट भवन दतिया के सभाकक्ष में दिनांक 02, 05 मार्च 2026 एवं दिनांक 07 मार्च 2026 को किया जावेगा। उपरोक्तानुसार प्रत्येक बैच अनुसार निष्पादन किये जाने वाले मदिरा एकल समूहों के संबंध में आवश्यक जानकारी, सेलपेपर, निर्बंधों एवं शर्तों तथा निष्पादन प्रक्रिया आदि की जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला दतिया (कक्ष क्रमांक 05, संयुक्त कलेक्टारेट भवन दतिया) से अवकाश के दिनों सहित प्राप्त की जा सकती है।