ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन पदेन सभापति गिर्राज कंसाना की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। निगम परिषद मंे आयोजित बैठक में पुराना नगर निगम कार्यालय भवन महाराज बाडा, ग्वालियर के पिछले हिस्से (नजरबाग मार्केट स्थित गली) में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन 08 दुकानों तथा भवन के नीचे नवीनीकृत किए गए दो हॉल क्रमशः ए एव बी के आरक्षित मूल्य निर्धारित करने एवं उनके वाणिज्यिक उपयोग की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री गिर्राज कंसाना ने उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की तथा उसके बाद सक्षम स्वीकृति के लिए परिषद में लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 4 पुराना नगर निगम कार्यालय भवन महाराज बाडा लश्कर ग्वालियर के व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति एवं भूतल एवं प्रथम तल के संचालन एवं रखरखाव अंतर्गत मासिक लायसेंस शुल्क/किराये पर इच्छा की अभिव्यक्ति के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री कंसाना ने उक्त बिंदु को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बिंदु क्रमांक 5 हुरावली स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर व्यावसायिक/आवासीय अत्याधुनिक परिसर के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित करने के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री कंसाना ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही बैठक में चर्चा जारी रहते बैठक दिनांक 06 मार्च 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।