क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


कल से था लापता, बाइक हादसे की आशंका; पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा मंडला (ईएमएस)। मंडला के महाराजपुर थाना क्षेत्र में खालसा ढाबा के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमन मरावी (23) पिता मिठ्ठन मरावी, निवासी ग्राम खिरसारु रमगढ़ी, थाना बम्हनी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, रमन इन दिनों केहरपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था। वह मंडला के लालीपुर स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। रविवार शाम वह घर जाने की बात कहकर निकला था। प्राथमिक जांच में मामला बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026