व्यापार
03-Mar-2026
...


- एनएसई और बीएसई में नहीं होगी ट्रेडिंग मुंबई (ईएमएस)। होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेंगे। अवकाश के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में पूरे दिन किसी भी सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा। हालांकि देश के कई हिस्सों में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन एक्सचेंज अपने तय छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च को बंद हैं। सोमवार 2 मार्च को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, जिसके बाद निवेशकों को एक दिन की राहत मिलेगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में आज कोई लेनदेन नहीं होगा। वहीं कमोडिटी बाजार के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू होगी। नियमित कारोबार अब बुधवार से शुरू होगा। सतीश मोरे/03मार्च ---