व्यापार
02-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को भारतीय रुपया 59 पैसे की गिरावट के साथ ही 91.67 रुपये पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच आज शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे गिरकर 91.29 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 91.23 पर खुला और शुरुआती सौदों में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.29 तक फिसल गया। शुक्रवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 91.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बना हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7,536.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 फीसदी बढ़कर 97.78 पर कारोबार कर रहा था। ईएमएस 02 मार्च 2026