नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के बुराड़ी में 30 साल से लटकती बिजली की तारें हजारों निवासियों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। इन तारों के कारण कई लोग अपंग हुए और कुछ ने जान गंवाई। वहीं, क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी के लगभग सात हजार से अधिक मकानों में रहने वाले लगभग 30 हजार लोग भय और अनहोनी की आशंका के बीच जीवन जी रहे हैं। नत्थू कॉलोनी में बिजली की तार मकानों से दो से चार फीट की दूरी पर हैं। जिसकी वजह से बालकनी में कपड़े सुखाते व अन्य कामकाज करते समय इन तारों के छूने की आशंका बनी रहती है। कॉलोनी की 50-60 गलियों में से 20 गलियों के लटक रही बिजली की तारों की वजह से लोग डर के साये में जीने को मजबूर है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026