क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एरोड्रम रोड स्थित बोड़ाना गार्डन, ग्रेटर बाबा परिसर में दिगंबर जैन जैसवाल सोशल मंच द्वारा रंगारंग फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार महोत्सव में राधा कृष्ण जी की झांकी सजाने के साथ ही इंदौर शहर के प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश चौधरी व द्वारा फाग भजनों का ऐसा समां बांधा गया कि मंच के प्रत्येक सदस्य झुमने व नाचने पर विवश हो गये। इस अवसर पर दो क्विंटल से ज्यादा फुलों से राधा कृष्ण के साथ होली खेली गई। मंच सदस्यों ने बरसाने की प्रसिद्ध लठ मार होली भी अपनी सखियों के साथ खेली। सबसे आकर्षक नृत्य करने वाले सदस्यों को प्रवीण दिपिका जैन, विशाल शिवांगी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच के मीडिया प्रभारी शैलेश जैन ने बताया कि मंच हर वर्ष फाग महोत्सव का आयोजन करता है इस वर्ष भी इस आयोजन में मंच के सदस्यों ने बड़े हर्ष के साथ सहभागिता प्रदान की। फाग महोत्सव का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी जी के फोटो के समक्ष सभी पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंच सदस्यों के बच्चों ने मंगलाचरण नृत्य की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम का संचालन अंशुल जैन, श्वेता जैन सचिन जैन द्वारा किए गया। आभार मंच सचिव ललित डोटीया द्वारा व्यक्त किया गया। आनंद पुरोहित/ 03 फरवरी 2026