- होली पर कानून हाथ में लेने वालों को पुलिस सबक सिखाएगी मुंबई, (ईएमएस)। होली का उत्साह मुंबई, ठाणे समेत समूचे राज्य में देखा जा रहा है। होली के मद्देनजर मुंबई में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। चूँकि जुहू चौपाटी पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं इसलिए वहां पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हुड़दंगियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। दरअसल त्योहार के नाम पर गलत कामों को रोकने के लिए पुलिस खास ध्यान रखती दिख रही है। शहर की खास जगहों पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। मालूम हो कि कुछ लोग अक्सर दूसरों को रंग लगाने के लिए मजबूर करने की कोशिश करते हैं। साथ ही, कुछ हुड़दंगी बच्चे लोगों पर पानी या रंग से भरे गुब्बारे फेंकते हैं। इससे अक्सर झगड़े होते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर कानून हाथ में लेने वालों को पुलिस सबक सिखाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने होली के लिए खास नियमों की घोषणा की है। चेतावनी दी गई है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की बदतमीज़ी, ज़बरदस्ती रंग लगाना, रंगीन पानी के गुब्बारे फेंकना, अश्लील हरकतें या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे हुड़दंगियों पर लगाम लगेगी और लोग खुशी-खुशी त्योहार मना सकेंगे। मुंबई शहर में होली बड़े जोश के साथ मनाया जाता है। बिल्डिंग्स, ऑफिस और दूसरी जगहों पर भी काफी जोश देखा जाता है। इस साल शहर की सभी सार्वजनिक जगहों, हाउसिंग सोसाइटियों, बड़े चौराहों, संदर किनारे और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नज़र रखी जा रही है ताकि कोई भी अनहोनी न हो। लोगों से पुलिस और प्रशासन का साथ देने की अपील की गई है। संजय/संतोष झा- ०३ मार्च/२०२६/ईएमएस