राज्य
03-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी में परिवहन नियोजन पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की अधिकांश आबादी पैदल या साइकिल का उपयोग करती है। विडंबना यह है कि सड़कों का 90 प्रतिशत हिस्सा कारें घेरती हैं, जबकि साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ या लेन का अभाव है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बड़ी आबादी पैदल या साइकिल से चलती है, तो शहर की पूरी प्लानिंग केवल फ्लाईओवर एवं सड़कों को चौड़ा करने तक ही सीमित क्यों है? अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026